Move to Jagran APP

J&K Weather Update: जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बरसे बादल

जम्मू कश्मीर में मौसम ठंडा हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कल भी बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaPublished: Tue, 18 Apr 2023 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2023 03:28 PM (IST)
J&K Weather Update: जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बरसे बादल
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी

श्रीनगर, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार को कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। जबकि मैदानी इलाकों में अच्छी-खासी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

बताया गया कि नियंत्रण रेखा (LOC) के पास माछिल में करीब तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर सहित मैदानी इलाकों में रात भर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बुधवार को कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इस बारिश के दौरान, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ छींटे और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है।

जम्मू में कैसा रहा तापमान

जम्मू में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पर पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले चार दिनों से जम्मू में गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं और लोग बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। देर शाम जम्मू में आंशिक से तेज हवाएं चलना शुरू हुईं।

ऐसा रहा तापमान

        शहर    अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान

  • जम्मू         38.7                       25.9
  • बनिहाल    23.5                       10.8
  • बटोत       25.8                        13.0
  • कटड़ा      34.2                        20.8
  • भद्रवाह     26.3                        8.9
  • श्रीनगर      21.4                       10.7
  • काजीगुंड   21.0                        8.8
  • पहलगाम   19.0                        5.5
  • कुपवाड़ा    22.5                        8.7
  • गुलमर्ग       9.2                         3.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.