JK Weather: MET ने की अगले 24 घंटों में बारिश की भविष्यवाणी, मैदानी इलाकों में तेज हवाएं शुरू
JK Weather एमईटी ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है। किसानों को खेतों में छिड़काव स्थगित करने की सलाह दी है। वहीं पर्यटकों से गर्म कपड़े साथ रखने का आग्रह किया है। इस बीच ऊपरी इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।
जम्मू-कश्मीर, जागरण संवाददाता: एमईटी ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है। किसानों को खेतों में छिड़काव स्थगित करने की सलाह दी है। वहीं पर्यटकों से गर्म कपड़े साथ रखने का आग्रह किया है। इस बीच ऊपरी इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। साथ ही मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं।
धूप खिलते ही तापमान में उछाल, आज फिर छाएंगे बादल
जम्मू, जागरण संवाददाता: मई महीने में ठंड का सिलसिला शुक्रवार को धूप खिलते ही गर्मी में बदलता दिखा लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम राहत भरा बना रहेगा। शनिवार को भी कई स्थानों पर बादल छाए रहने के बाद गर्ज के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम को देखते हुए लग रहा है कि अप्रैल के अंत से लू के थपेडों से परेशान करने वाली गर्मी से फिलहाल मई के पहले पख्वाडे़ में राहत बनी रहेगी।
आसमान में छाए रहे बादल
पिछले दिनों हुई बारिश और बादल छाए रहने के बाद अभी भी जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू का सामान्य तापमान 35.7 डिग्री है जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को धूप खिली रहने के बाद उन किसानों ने राहत की सांस ली जिनकी फसलें अभी खेतों में हैं। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ अनुसार अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हें।
ये रहा तापमान
अधिकतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।हवा उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा में 1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। स्थान अधिकतम न्यूनतमजम्मू 32.2 17.3कटड़ा 29.0 15.1बनिहाल 23.1 7.7भद्रवाह 25.2 8.0बटोत 21.9 9.7श्रीनगर 23.3 9.6गुलमर्ग 11.9 2.2पहलगाम 17.2 3.6काजीकुंड 23.5 7.5कुपवाड़ा 21.6 7.4कोकरनाग 22.1 7.0