यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Srinagar: कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबल ने एक आतंकवादी को किया ढेर, अधिकारियों ने दी जानकारी
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक आतंकवादी को मारकर घुसपैठ की कोशिश को ...और पढ़ें

HighLights
- कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबल ने एक आतंकवादी को किया ढेर
- ग्राथ पोस्ट एलओसी क्षेत्र सेना ने चलाया तलाशी अभियान
- इस दौरान घुसपैठ कर रहे आतंकियों से पुलिस की मुठभेड़
पीटीआई, श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक आतंकवादी को मारकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रविवार रात को केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। सोमवार सुबह इलाके में तलाशी के दौरान आतंकवादी का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
.jpg)
ग्राथ पोस्ट एलओसी क्षेत्र सेना ने चलाया तलाशी अभियान
कुपवाड़ा में घुसपैठ की इस सप्ताह में यह दूसरी कोशिश है। सेना ने इनपुट के बाद जुमा गुंड सेक्टर के ग्राथ पोस्ट एलओसी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान घुसपैठ कर रहे आतंकियों से पुलिस की मुठभेड़
तलाशी के दौरान घुसपैठ कर रहे आतंकियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आतंकियों ने तलाशी कर रहे जवानों पर गोलीबारी की। सेना के जवानों ने भी इसका जवाब दिया। परिणामस्वरूप एक आतंकी की मौत हो गई।
J&K | In a joint operation that commenced yesterday, Army and Kupwara Police have successfully foiled an infiltration attempt in Jumagund area of Keran sector in which one terrorist has been killed. Search operation continues: J&K Police pic.twitter.com/I5toTAAro4
— ANI (@ANI) October 30, 2023
यह भी पढ़ें: 'पांच सालों में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर, जीरो नंबर पर हमें गर्व...दीक्षांत समारोह में बोले DG दिलबाग सिंह
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग,आतंकियों ने नौपुरा पुलवामा में की यूपी के मजदूर की हत्या
