विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इतिहास बनने जा रहा है', जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बीच CEC राजीव कुमार की प्रतिक्रिया

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Wed, 25 Sep 2024 03:33 PM (IST)

Jammu Kashmir Election Second Face जम्मू-कश्मीर में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। खास बात है कि इस ...और पढ़ें

Election Commission: सीईसी राजीव कुमार ने कहा- इतिहास रचने जा रहा जम्मू-कश्मीर
Election Commission: सीईसी राजीव कुमार ने कहा- इतिहास रचने जा रहा जम्मू-कश्मीर

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान जारी है
  2. इस चरण के चुनाव में 239 उम्मीदवार मैदान में है
  3. जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है

एएनआई, श्रीनगर। Jammu Kashmir Assembly Election:  जम्मू-कश्मीर में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में उमर अब्दुल्ला, भाजपा के रविंद्र रैना सहित 239 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं, चुनाव में वोटिंग भी जमकर देखी जा रही है। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान में महत्वपूर्ण भागीदारी पर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह इतिहास बनने जा रहा है। चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि चुनाव आयोग को खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में अत्यधिक जोश और उत्साह के साथ मतदान हो रहा है।

लंबी कतारों में नजर आए मतदाता

कुमार ने कहा कि हमें बहुत-बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में अत्यधिक जोश और उत्साह के साथ मतदान हो रहा है। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं, चाहे वह श्रीनगर हो या चिनार बाग, हर जगह लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े हैं। यह इतिहास बनने जा रहा है। हर जगह लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में जारी है शांतिपूर्ण मतदान

उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि उन क्षेत्रों में भी उत्साह देखा जा रहा है जहां पहले चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया जाता था। यह दुनिया को देखना है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कैसे हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव देखने के लिए बड़ी संख्या में राजनयिक भी इलाके में हैं।

यह भी पढ़ें- JK Elections: दूसरे चरण के मतदान के दौरान लोकतंत्र का सुंदर नजारा, बुजुर्गों और महिलाओं में उत्साह; देखें तस्वीरें

छह जिलों में सबसे अधिक वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, बुधवार को दोपहर 1 बजे तक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 36.93 प्रतिशत मतदान हुआ। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, रियासी में सभी छह जिलों में सबसे अधिक 51.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि श्रीनगर में दोपहर 1 बजे तक सबसे कम 17.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

ईसीआई के अनुसार, पुंछ में 49.94 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद राजौरी में 46.93 प्रतिशत, बडगाम में 39.43 प्रतिशत और गंदेरबल में 39.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह सात बजे शुरू हुआ था मतदान

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 25 लाख से अधिक पात्र मतदाता केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इस चरण में, 25,78,099 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 13,12,730 लाख पुरुष मतदाता, 12,65,316 लाख महिला मतदाता और 53 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। मतदान का अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Accident: रियासी में चुनावी ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत और एक घायल