विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K Election: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, 19 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

Published: Tue, 10 Sep 2024 12:47 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी हो चुकी है। पार्टी के कुल 19 उम्मीदवारों के नाम ...और पढ़ें

J&K Election: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।(फोटो सोर्स: एएनआई)
J&K Election: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. सोपोर सीट से हाजी अब्दुल रशीर डार को बनाया गया उम्मीदवार
  2. सांबा विधानसभा सीट से कृष्ण देव सिंह को मिली टिकट
  3. कांग्रेस और एनसीपी मिलकर लड़ रही विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट सोमवार को जारी की। मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की गई।

देखें लिस्ट 

बता दें कि जम्म-कश्मीर में  (Jammu Kashmir Election 2024) कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) मिलकर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

लोग ही हमारे नेता: फारूक अब्दुल्ला

कुछ दिनों पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdulla) ने कहा था, हम और कांग्रेस एक साथ हैं। सीपीआई-एम भी हमारे साथ जुड़े हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे लोग (नेकां नेता) भी हमारे साथ हैं। हमें भरोसा है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी। जम्मू-कश्मीर के लोग कई सालों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: J&K Election: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, कुल 32 सीटों पर लड़ेगी; पांच पर होगा मैत्री पूर्ण मुकाबला