यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
1947 की लड़ाई हो या कारगिल वार... भारत से हर बार हारा पाकिस्तान, देखें कब-कब हुआ युद्ध?
India Pakistan War भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा तनावपूर्ण रहे हैं। इस तनाव की वजह दोनों देशों के बीच ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते आजादी के बाद से ही तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच बार-बार युद्ध हो चुका है। पाकिस्तान की आतंकी नीति अक्सर तनाव बढ़ा देती है। पाकिस्तान ने भारत पर कई बार हमला किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि भारत ने पाकिस्तान पर कब-कब कार्रवाई की।
1947, में कबालियों का हमला
जम्मू-कश्मीर के भारतीय संघ में विलय के बाद अक्टूबर में पाकिस्तान (India Pakistan War 1997) समर्थित कबालियों ने यहां आक्रमण कर दिया था। जवाब में इस क्षेत्र की रक्षा के लिए भारत ने अपनी सेना भेजी। यह संघर्ष जनवरी, 1949 तक जारी रहा।
1965, में ऑपरेशन जिब्राल्टर
जिब्राल्टर ऑपरेशन (Operation Gibraltar) के तहत जब हजारों पाकिस्तानी सैनिक स्थानीय विद्रोहियों के वेश में नियंत्रण रखा के पार भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने लगे तब पांच अगस्त, 1965 के सशस्त्र संघर्ष शुरू हुआ।
1971, का युद्ध
1971 का भारत-पाक युद्ध पूर्वी पाकिस्तान, अब बांग्लादेश, पर पाकिस्तानी सेना के दमन और उसकी स्वतंत्रता की मांग के कारण शुरू हुआ था। 16 दिसंबर को पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया।
1999, का कारगिल युद्ध
पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों के जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में चोटियों पर कब्जे के साथ 1999 का कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ था। मई से जुलाई तक लड़े गए इस युद्ध में भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) शुरू कर क्षेत्र को दोबारा प्राप्त कर लिया।
2016, उरी एयर स्ट्राइक
18 सितंबर, 2016 को पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी (Uri Air Strike) शहर के पास भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर किया गया था। इस हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की। जिसमें करीब 50 आतंकी मारे गए थे।
2019, बालाकोट स्ट्राइक
26 जनवरी, 2019 को भारतीय वायुसनेा ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया गया था।
2025, ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान व पीओके में मौजूद जैश और लश्कर के मुख्यालयों को तबाह किया। इसमें कई आतंकी मारे गए।
