शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : देश के अन्य भागों की तरह कश्मीर घाटी में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : देश के अन्य भागों की तरह कश्मीर घाटी में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल एनएन वोहरा ने ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थित शेर-ए-कश्मीर, क्रिकेट स्टेडियम में मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया।
राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और एक प्रभावशाली मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में भाग लेने वाले दलों में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस, जेकेएपी, कार्यकारी पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, आइटीबीपी, एसएसबी, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जम्मू-कश्मीर अग्नि और आपातकालीन सेवाओं, जम्मू-कश्मीर के महिला दल के थे। वन संरक्षण बल, एनसीसी लड़कों और लड़कियों, विभिन्न स्कूलों के लड़कों और लड़कियों, बीएसएफ के बैंड, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लड़कों व लड़कियों के कई स्कूल शामिल थे।
समारोह में राष्ट्रीय एकीकरण और राज्य की गौरवशाली समग्र विरासत और मार्शल आर्ट्स का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस मौके पर प्रथम महिला उषा वोहरा, अध्यक्ष विधानसभा डॉ. निर्मल कुमार ¨सह, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूíत गीता मित्तल, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला, राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, खुर्शीद अहमद गनई, राज्य उच्च न्यायाल के न्यायाधीश, विधायक मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी डॉ. एसपी वैद, पुलिस और सेना अधिकारी, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता, प्रमुख नागरिक, मीडिया व्यक्ति और नागरिक उपस्थित थे।