विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'छात्रों के आवेदन मामूली वजहों से खारिज', कश्मीर में EWS सर्टिफिकेट पर गरमाई सियासत;इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:46 PM (IST)

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कश्मीर में योग्य छात्रों के ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों को खारिज करने पर सरकार की आलोचना की ...और पढ़ें

इल्तिजा मुफ्ती ने उमर सरकार पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)

इल्तिजा मुफ्ती ने उमर सरकार पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इल्तिजा मुफ्ती ने ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अस्वीकृति की आलोचना की।

  2. योग्य छात्रों की मेरिट के साथ अन्याय का आरोप लगाया।

  3. प्रभावित आवेदकों से अपने मामलों का विवरण साझा करने की अपील।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्लूएस) के पात्र छात्रों को प्रमाणपत्र नहीं मिलने का मुद्दा गरमा गया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि योग्य छात्रों के आवेदन मामूली कारणों से खारिज किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे छात्रों की मेरिट के साथ अन्याय बताते हुए प्रभावित आवेदकों से अपने मामलों का विवरण साझा करने की अपील की है।

इल्तिजा मुफ्ती ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समस्या का समाधान करने में विफल रही है।

साथ ही, जिन छात्रों के इडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों के आवेदन अस्वीकार किए गए हैं, उनसे संपर्क कर अपने मामलों की जानकारी देने को कहा है। हालांकि, प्रमाणपत्र खारिज होने के कारणों और प्रभावित छात्रों की संख्या का विवरण पोस्ट में नहीं दिया गया।

Screenshot 2026-10-28 143938

फॉरेस्ट्री भर्ती नियमों पर भी जताई थी चिंता

छात्रों से जुड़े मुद्दों पर इल्तिजा की यह इसी महीने दूसरी प्रमुख टिप्पणी है। पिछले सप्ताह उन्होंने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट) में प्रदर्शन कर रहे फॉरेस्ट्री छात्रों से मुलाकात की थी।

उन्होंने विशेष फॉरेस्ट्री पदों पर भर्ती के नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस विषय में औपचारिक डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों को उचित अवसर मिलना चाहिए।

इल्तिजा के मुताबिक, फॉरेस्ट्री के छात्र चार वर्षों के पाठ्यक्रम में करीब 80 विषय पढ़ते हैं। ऐसे में उनकी विशेषज्ञता को भर्ती प्रक्रिया में महत्व दिया जाना चाहिए। पीडीपी नेता ने कहा कि छात्र अपनी योग्यताओं की मान्यता और रोजगार के समान अवसर मांग रहे थे।