विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलमर्ग में पर्यटकों को परेशान करना पड़ेगा भारी, 6 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई; पर्यटन स्थल पर अनुशासन को लेकर सख्ती

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:13 PM (IST)

गुलमर्ग में पर्यटकों और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

गुलमर्ग में पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 6 पर कार्रवाई। (फाइल फोटो)

गुलमर्ग में पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 6 पर कार्रवाई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुलमर्ग में पर्यटकों को परेशान करने पर पुलिस की कार्रवाई।

  2. सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार।

  3. पर्यटन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने को पुलिस की सख्ती।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर संभाग के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार को पर्यटकों और आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में व्यापार और पर्यटन गतिविधियों से जुड़े छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि पर्यटन स्थल पर अनुशासन बनाए रखना और पर्यटकों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।

गुलमर्ग पुलिस स्टेशन की ओर से की गई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि संबंधित छह लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 36 के तहत कार्रवाई की गई है। इसका उद्देश्य इलाके में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना है, जिनसे स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को असुविधा होती है।

बारामुला के अलग-अलग इलाकों से हैं निवासी

पुलिस द्वारा पहचाने गए लोगों में शबीर अहमद पुत्र गुलाम अहमद निवासी टंगमर्ग, बशीर अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी कवाहर, गुलाम मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी क्रालपोरा तथा दानिश सुभान पुत्र मोहम्मद सुभान निवासी टंगमर्ग, मोहम्मद यूसुफ पुत्र गुलाम कादिर निवासी चंदूसा और मंजूर अहमद पुत्र गुलाम हसन निवासी चंदूसा शामिल हैं।

पर्यटकों को परेशान किया तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने एक बार फिर दोहराया कि सार्वजनिक शांति भंग करने या पर्यटकों और आम जनता को परेशान करने वालों से कानूनी तौर पर निपटा जाएगा। साथ ही व्यापारियों, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से जिम्मेदारी के साथ काम करने, अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।