गिलानी अस्पताल में भर्ती, आंतों में संक्रमण
राज्य ब्यूरो श्रीनगर आल पार्टी हुíरयत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सईद अली शाह गिलानी को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: आल पार्टी हुíरयत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सईद अली शाह गिलानी को मंगलवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर शेरे कश्मीर आयुíवज्ञान संस्थान सौरा के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी आंतों में संक्रमण है। इस कारण उन्हें बुखार के साथ पेट में तेज दर्द की शिकायत है। 86 वर्षीय गिलानी को वर्ष 1997 में पेसमेकर लगाया था। वर्ष 2003 में काíसनोमा से पीड़ित होने पर टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनकी बायीं किडनी को निकाला गया था। वर्ष 2004 में वह फिर बीमार हुए और गंगा राम अस्पताल दिल्ली में गॉल ब्लैडर की सर्जरी हुई। वर्ष 2007 में दायीं किडनी का आधा हिस्सा निकालना पड़ा था। वर्ष 2008 में डाक्टरों ने उनका पुराना पेसमेकर निकालने के बाद नया पेसमेकर लगाया। यह ऑपरेशन एस्कार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली में हुआ। वर्ष 2010 में अपोलो अस्पताल दिल्ली में उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ था।