विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: NC की पूर्व MLC शहनाज गनई भाजपा में शामिल होते ही गरजीं, बोलीं हम सब नमो हैट्रिक बनाने के लिए जुड़े

By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Mon, 12 Feb 2024 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2024 03:14 PM (IST)

Shehnaz Ganai Join BJP घाटी में इस समय बर्फबारी के कारण मौसम जरूर ठंडा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में इसी साल ...और पढ़ें

Jammu Kashmir: नेशनल कांफ्रेंस की पूर्व MLC शहनाज गनई ने थामा भाजपा का दामन।
Jammu Kashmir: नेशनल कांफ्रेंस की पूर्व MLC शहनाज गनई ने थामा भाजपा का दामन।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर।Shehnaz Ganai Join BJP जम्मू-कश्मीर में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ठीक वैसे-वैसे राजनीति भी करवट ले रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस(National Conference)  की पूर्व एमएलसी रहीं और कश्मीर की बड़ी महिला नेता शहनाज गनई ने दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी का दामन थाम लिया। जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग(Tarun Chugh) और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह(Jitender Singh) की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

घाटी में 100 से ज्यादा कानून लोगों के विकास के लिए लागू-चुग

तरुण चुग ने कहा कि जम्मू कश्मीर की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन है। गुलाम अहमद गनई ने सरकार भी समेटी और वहां जम्मू कश्मीर को भी समेटा। उनकी बेटी शहनाज गनई जो पूर्व में विधायक और एमएलसी रहीं हैं। उन्होंने गुज्जर बकरवाल समुदाय के लिए बहुत संघर्ष किया है।

चुग ने कहा कि पीएम मोदी(PM Modi) के नेतृत्व में घाटी में 100 से ज्यादा कानून लोगों के विकास के लिए लागू हुए हैं। जम्मू कश्मीर पहले टेररिज्म के लिए जाना जाता था। जो अब टूरिज्म के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Jammu: अब कारगिल में भी होगा सिविल सर्विस परीक्षा केंद्र, UPSC से मिली मंजूरी; लद्दाख के उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

370 धारा की एवज में कई कानून यहां नहीं थे में लागू-जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित यात्रा पर निकल पड़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में घाटी समेत पूरे इलाके में महिला से संबंधित कई कानून लागू हुए जो पहले नहीं थे। 370 धारा की एवज में कई कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं थे।

हम सब कार्यकर्ता नमो हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा के साथ जुड़े-शहनाज

पूर्व एमएलसी शहनाज ने कहा कि पिछले 10 सालों में जो पीएम ने काम किया है। मैं उससे बहुत प्रभावित हुं। जम्मू-कश्मीर के हर वर्ग के लिए इस सरकार ने काम किया है। यहां पर हर इलाका विकास की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कश्मीर में जो आज शांति है।

ये सब मोदी सरकार की वजह से है। हर वर्ग और महिलाओं के लिए काम हो रहा है। बजट सत्र में जम्मू कश्मीर के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। निकाय चुनाव में OBC आरक्षण पास हुआ। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया। हम सब कार्यकर्ता नमो हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा के साथ जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें: Shehnaz Ganai Profile: अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं नेंका की पूर्व युवा नेत्री शहनाज गनई, आज BJP में हुईं शामिल