डाचीगाम के जंगलों में लगी आग
राज्य ब्यूरो, जम्मू : श्रीनगर के डाचीगाम नेशनल पार्क के जंगलों में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 02:28 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 02:28 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : श्रीनगर के डाचीगाम नेशनल पार्क के जंगलों में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर नियंत्रण पाने में मुश्किल हो रही थी।
फायर और इमरजेंसी विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग पर नियंत्रण के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। घने जंगल होने के कारण आग लगने की जगह तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। कर्मचारी आग बुझाने के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, कर्मचारी गाड़ियां लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए, मगर वहां पर सड़क न होने के कारण पहुंचने में दिक्कत हो रही है। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें