'मुझे खुशी है...', चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर आया फारूक अब्दुल्ला का रिएक्शन
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र को जारी नोटिस का स्वागत किया।
-1791212103463_m.webp)
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का फारूक अब्दुल्ला ने किया स्वागत, बोले- गलतियों को सुधारने की उम्मीद।
HighLights
फारूक अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग मामले में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का स्वागत किया
मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान की सराहना की
उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र को नोटिस जारी किए जाने का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना फैसले लिए हैं तो सुप्रीम कोर्ट का मामले का संज्ञान लेना महत्वपूर्ण है।
आज यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत में डॉ. फरूक अब्दुल्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना फैसले लिए। मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है। हमें उम्मीद है कि वह मामले को देखेगा और हुई गलतियों को सुधारेगा।
पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से अगले छह महीने में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि लोग कई चीजों को लागू करने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि सर्वशक्तिमान ईश्वर क्या लागू करने वाले हैं।
