यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईडी के बुलाने पर नहीं पहुंचे Farooq Abdullah, आज होनी थी पूछताछ; अपने ऊपर लगे आरोपों पर कही ये बात
ED Summons to Farooq Abdullah जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला आज श्रीनगर में ईडी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। ED Summons to Farooq Abdullah जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस(National Conference) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला आज श्रीनगर में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। अब्दुल्ला अभी जम्मू में है।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर पहुंचने के बाद ही ईडी कार्यालय में जाऊंगा। उन्होंने कहा मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है मैंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इससे पहले ईडी मुझे पहले भी दो बार पूछताछ कर चुकी है।
11 जनवरी की पूछताछ में हाजिर नहीं हुए थे अब्दुल्ला
बता दें इससे पहले ईडी(ED) इस मामले में फारूक अब्दुल्ला से पहले भी तीन बार बुला चुकी है। वह सिर्फ 11 जनवरी 2024 को ईडी के बुलाने पर नहीं गए थे। उससे पहले उन्हें जब भी बुलाया गया, वह पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: रामबन में दर्दनाक मंजर! तीन मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जली तीन मासूम बहनें
2018 में दायर किया था आरोप पत्र, ED ने 2020 में दर्ज किया मामला
शुरू में इस मामले की जांच जम्मू कश्मीर पुलिस(Jammu Kashmir Police) की अपराध शाखा ने की, इसके बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने अपनी जांच में घोटाले की पुष्टी करते हुए 11 जुलाई 2018 को अदालत में आरोपपत्र दायर किया था।
इसमें डॉ फारूक अब्दुल्ला को भी आरोपित बनाया गया है। ईडी ने सीबीआई के आरोपपत्र के आधार पर ही वर्ष 2020 में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। तब से यह जांच जारी है। इसमें अब्दुल्ला को आरोपित बनाया गया है।
