12वीं में फेल, दो छात्राओं का आत्महत्या का प्रयास
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में फेल होने पर दो छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों छात्राएं कश्मीर की रहने वाली हैं। फिलहाल दोनों को ही अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में फेल होने पर दो छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों छात्राएं कश्मीर की रहने वाली हैं। फिलहाल दोनों को ही अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोपोर के चनखान क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा ने झेलम में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने यह कदम उस उक्त उठाया जब वह 12वीं के परीक्षा में फेल हो गई। आपको बता दें कि 12वीं का परिणाम गत दिवस ही घोषित हुआ था, जिसके बाद छात्रा ने उक्त कदम उठाया है। छात्रा के झेलम में कूदने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और मछुआरों ने छात्रा को झेलम दरिया से निकाल कर उप जिला अस्पताल सोपोर में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, बांडीपोरा के काजीकोरा में भी एक छात्रा ने 12वीं की परीक्षा में असफल होने पर आत्महत्या का प्रयास किया गया। काजीकोरा की छात्रा का स्किमस अस्पताल में उपचार चल रहा है।