विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शोपियां बैंक घोटाला: मैनेजर-कर्मचारियों ने मिलकर खातेदारों को लगाया करोड़ों का चूना! अब 13 को वापस मिले ₹4.50 करोड़

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:12 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध विंग (ईओडबल्यू) की त्वरित कार्रवाई से शोपियां के एचडीएफसी बैंक धोखाधड़ी के 13 पीड़ितों को लगभग 4.50 करोड़ रुपये वापस मिल गए हैं।

बैंक में गड़बड़ी मामले में 11 के खिलाफ चार्जशीट दायर। (फाइल फोटो)

बैंक में गड़बड़ी मामले में 11 के खिलाफ चार्जशीट दायर (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। शोपियां के एचडीएफसी बैंक में गड़बड़ी के मामले में जम्मू कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध विंग (ईओडबल्यो) कश्मीर द्वारा तेज़ और समय पर जांच और तुरंत कार्रवाई की गई उक्त बैंक ने कथित धोखाधड़ी से प्रभावित 13 खातेदारों को पैसे वापस कर दिए हैं, जिससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। इन 13 खातेदारों को लगभग 4.50 करोड़ वापस किए गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला एफआईआर नंबर 30-2025 से जुड़ा है, जो भारतीय न्याय संहिता और इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी एक्ट के संबंधित नियमों के तहत एचडीएफसी बैंक, शोपियां में आर्थिक गड़बड़ियों की शिकायत के बाद दर्ज की गई थी।

बाद में पुलिस मुख्यालय, जम्मू कश्मीर के निर्देश पर मामले को विस्तार में जांच के लिए जम्मू कश्मीर अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दिया गया।

जांच में पांच मुख्य आरोपी सामने आए

जांच के दौरान, ईओडबल्यो ने पांच मुख्य आरोपियों की पहचान की, जिनमें शोपियां और पुलवामा में तैनात एचडीएफसी बैंक के पुराने ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी शामिल थे, को हिरासत में लिया गया। सभी पांच मुख्य आरोपियों को 18 फरवरी, 2026 को गिरफ्तार किया गया।

बैंक गड़बड़ी मामले में 11 पर शिकंजा

जांच पूरी होने पर, ईओडबल्यो कश्मीर ने मई 2026 में शोपियां के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की। अपराधिक कार्रवाई सही कोर्ट में जारी है।