Move to Jagran APP

Jammu Weather: कश्मीर में हो रहा समुद्री अल नीनो का असर, न हो रही पहले जैसी बर्फबारी, न हो रहा तापमान कम

जलवायु परिवर्तन और अल नीनो प्रभाव का बड़ा असर कश्मीर घाटी पर देखने को मिल रहा है। दो वर्षों से यहां न पहले की तरह ज्यादा बर्फबारी होती है और न तापमान में उतनी गिरावट होती है। चिल्लेकलां भी कोई खास कमाल नहीं कर सका।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Thu, 02 Feb 2023 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 02 Feb 2023 09:37 PM (IST)
Jammu Weather: कश्मीर में हो रहा समुद्री अल नीनो का असर, न हो रही पहले जैसी बर्फबारी, न हो रहा तापमान कम
कश्मीर में हो रहा समुद्री अल नीनो का असर, न हो रही पहले जैसी बर्फबारी, न हो रहा तापमान कम

श्रीनगर, जागरण संवाददाता : जलवायु परिवर्तन और अल नीनो प्रभाव का बड़ा असर कश्मीर घाटी पर देखने को मिल रहा है। दो वर्षों से यहां न पहले की तरह ज्यादा बर्फबारी होती है और न तापमान में उतनी गिरावट होती है। 40 दिवसीय सर्दी के सबसे कठिन दौर कहलाने वाला चिल्ले कलां (21 दिसंबर से 31 जनवरी तक) भी कोई खास कमाल नहीं कर सका। इस वर्ष चिल्ले कलां के दौरान तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। बर्फबारी भी कम हुई। वर्षा सामान्य से अधिक हुई। यही हाल बीते वर्ष भी था।

loksabha election banner

इस साल चिल्ले कलां नहीं कर पाया कोई कमाल 

वैज्ञानिक भाषा में प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा से ऊपर 140 से 120 डिग्री के हिस्से को नीनो-3, 4 रीजन कहा जाता है। जब इस क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से नीचे होता है तो इस स्थिति को अल नीनो कहा जाता है। इस स्थिति का दुनियाभर के मौसम पर प्रभाव पड़ता है। मौसम विज्ञानी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां कोई कमाल नहीं कर सकेगा। हुआ भी वैसा ही। चिल्ले कलां ने अपनी पारी के अंत में पूरी घाटी को बर्फ की मोटी चादर ओढ़ा दी, लेकिन इस वर्ष चिल्ले कलां में तापमान सामान्य से लगभग एक डिग्री ऊपर रहा।

इस साल सबसे अधिक तापमान 11 डिग्री हुआ दर्ज 

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में वादी में औसत अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि इस वर्ष औसत तापमान 3.3 डिग्री रहा। इस महीने में औसत न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री रहा जो वर्ष 2021 में जनवरी महीने में वादी के न्यूनतम तापमान से अधिक है। इस वर्ष पांच जनवरी को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो 40 दिवसीय चिल्ले कलां के दौरान श्रीनगर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था। इसी तरह पांच जनवरी को ही यहां का न्यूनतम तापमान -6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो चिल्ले कलां के दौरान श्रीनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

जनवरी में सामान्य से ऊपर हुई थी बारिश 

इस वर्ष चिल्ले कलां में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। विभाग के अनुसार जनवरी महीने में यहां 68 प्रतिशत बारिश हुई जो सामान्य से ऊपर है। श्रीनगर में जनवरी महीने में 90.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई जो सामान्य (53.9 मिलीमीटर) से 36.4 मिलीमीटर अधिक है। इसी तरह पिछले साल भी जनवरी में औसत तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से ऊपर था। वर्षा सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक हुई थी। उससे पहले वर्ष 2021 में चिल्ले कलां काफी सक्रिय था। उस वर्ष औसत तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.