विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख के लेह में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में मचा हड़कंप

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 07:23 PM (IST)

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में शुक्रवार शाम 5:23 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अभी तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लेह लद्दाख में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके।

  2. रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता मापी गई।

  3. अभी तक किसी जानमाल का नुकसान नहीं।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शाम 5 बजकर 23 मिनट पर धरती डोली, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह कोई हताहत की सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र लद्दाख के लेह स्थित अलची क्षेत्र से करीब 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। इसका भौगोलिक केंद्र 34.751 अक्षांश तथा 77.084 देशांतर पर दर्ज किया गया। जमीन के अंदर इसकी गहराई लगभग 180 किलोमीटर रही।

फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्तियों के क्षति पहुंचने की खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।