वादी में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : वादी में वीरवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल का
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 05:12 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 05:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : वादी में वीरवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई।
सुबह 8.22 बजे भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से निकल कर सुरिक्षत स्थानों की तरफ भागने लगे। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र लद्दाख प्रांत के लेह क्षेत्र की पहाड़ियों में था। गौरतलब है कि भूकंप के लिहाज से जम्मू कश्मीर काफी संवेदनशील है। इसे सीजिमिक जोन-5 में रखा गया है। आठ अक्टूबर 2005 में आए विनाशकारी भूकंप में राज्य में हजारों लोग मारे गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें