नाले से शव बरामद
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : गांदरबल जिले के कंगन इलाके में शुक्रवार दोपहर नाले में नहाने के दौरान डूबे ए
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 08:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : गांदरबल जिले के कंगन इलाके में शुक्रवार दोपहर नाले में नहाने के दौरान डूबे एक किशोर की तलाश करने के दौरान पुलिस की गोताखोर टीम ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद अमीन शाह निवासी मनीगाम, गांदरबल के तौर पर हुई है। शाह कुछ दिनों से लापता था। इस बीच अंतिम सूचनाएं प्राप्त होने तक किशोर का शव बरामद नहीं किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें