केरिपुब कर्मी की हृदयाघात से मौत
संवाद सहयोगी, बारामुला : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) के जवान की शुक्रवार तड़के हृदया
संवाद सहयोगी, बारामुला : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) के जवान की शुक्रवार तड़के हृदयाघात से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राज्य में निकाय व पंचायत चुनावों के सुरक्षा कवच की ड्यूटी के लिए बारामुला में तैनात केरिपुब के कांस्टेबल हरि ओम ने सुबह सीने में तेज दर्द की शिकायत की। थोड़ी देर बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसके साथियों ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, केरिपुब कर्मी को दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गई है। दिवंगत हरियाणा में खंडूरा रेवाड़ी का रहने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव उसके परिजनों के पास भेजा जाएगा।