श्रीनगर में कांग्रेस महिला मोर्चा का IAS राजीव रंजन के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च; पद से हटाने की मांग
कांग्रेस महिला मोर्चा ने श्रीनगर में IAS राजीव रंजन के खिलाफ केएएस अधिकारी बीनिश वानी से दुर्व्यवहार के विरोध में ...और पढ़ें

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला भी जलाया। फोटो- जागरण/साहिल मीर
HighLights
कांग्रेस महिला मोर्चा ने राजीव रंजन के दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बीनिश वानी को इंसाफ दिलाने और रंजन को हटाने की मांग।
मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। आईएएस अधिकारी राजीव रंजन पर JKAS महिला अधिकारी बीनिश वानी के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले में राजीव रंजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
शनिवार को श्रीनगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं। उन्होंने मामले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
'बीनिश को इंसाफ दो, गुंडागर्दी नहीं चलेगी' और 'राजीव रंजन को हटाओ' जैसे नारे लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि महिला का सम्मान नहीं करने और दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को तुरंत पद से हटाया जाए। महिला प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।
घंटाघर की ओर मार्च करने की कोशिश, पुलिस ने रोका
नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों नें मुख्यालय से बाहर निकल घंटाघर की तरफ मार्च करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने हल्के बल प्रयोग से उनकी इस कोशिश को नाकाम बना दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानीश कुमार का पुतला भी फूंका।
