विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, इस दिन बर्फबारी होने से और गिरेगा पारा; डल झील समेत कई जलाश्यो में जमा पानी

By Agency Edited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 06 Jan 2024 09:05 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather Today जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावनाएं जतााई गई है क्योंकि कश्मीर में बर्फबारी ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, इस दिन बर्फबारी होने से और गिरेगा पारा
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, इस दिन बर्फबारी होने से और गिरेगा पारा

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड
  2. तापमान गिरने से डल झील सहित कई जलाशय जमे
  3. अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

एजेंसी, श्रीनगर। Jammu-Kashmir Weather News Today: जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावनाएं जतााई गई है क्योंकि कश्मीर में बर्फबारी (Snowfall in Kashmir) होगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी।

फिलहाल पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है, जिससे भीषण ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे ही बना रहा। वहीं, अधिकांश स्थानों पर सामन्य ठंड पड़ रही थी।

तापमान गिरने से डल झील सहित कई जलाशय जमे

वहीं, कड़ाके की ठंड पड़ने से और तापमान में गिरावट होने से डल झील सहित कई जलाशय जम गए हैं। उनकी सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है। श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जबकि पिछली रात यह शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, यह पिछली रात के शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है।

कहां कितना गिरा पारा?

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह पिछली रात के शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर में होगी बर्फबारी

कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर महीने में बारिश में 79 फीसदी की कमी रही। कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में कोई बर्फबारी नहीं हुई है।

जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में भी दिसंबर के अंत तक सामान्य से कम मात्रा में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Jammu-kashmir Weather: ठंड ने दिखाए तेवर...कश्मीर में बर्फबारी जारी, जम्मू में भी बढ़ी सर्दी; दो दिन तक बारिश के आसार

सात जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

वहीं, प्रदेश में 7 जनवरी की शाम तक मौसम शुष्क रहेगा और 8-9 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

कश्मीर वर्तमान में 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है। इन 40 दिनों में सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ती है। शीतलहर चलती है और तापमान काफी गिर जाता है जिससे डल झील सहित जल निकाय भी जम जाते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Snowfall: डोडा जिले में ताजा बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, घाटी का तापमान भी गिरा