3 वर्षो में पाक गोलाबारी से गई 134 नागरिकों की जान
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू में पाकिस्तान की गोलाबारी से पिछले तीन वर्षो में 41 नागरिकों की मौत ह
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू में पाकिस्तान की गोलाबारी से पिछले तीन वर्षो में 41 नागरिकों की मौत हुई है। वहीं आतंकवाद संबंधी मामलों में 93 लोगों की जान गई।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यह लिखित जानकारी विधानसभा में भाजपा विधायक कुलदीप राज द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग का प्रभार भी है।
कुल मिलाकर तीन वर्षो में पाकिस्तान की गोलाबारी व उसकी शह पर काम कर रहे आतंकवादियों के हमलों में रियासत में 134 नागरिक मारे गए जबकि 477 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2017 में 63 नागरिक मारे गए जबकि 2016 में 33 व 2015 में 38 लोग आतंकवादी हमलों व पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण मारे गए।
वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 2017 में यहां 187 लोग घायल हुए वहीं 2016 में 149 व 2015 में 141 लोग आतंकवादियों के हमलों व पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में जख्मी हुए।