जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन, पहाड़ टूटने से भारी तबाही; NH-44 पूरी तरह बंद
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया ...और पढ़ें
HighLights
भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH-44) पूरी तरह बंद।
करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच रास्ता अवरुद्ध हुआ।
यात्रियों को सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। अगर आप आज जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधन हो जाइए। भारी भूस्खलन की वजह से इस रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह थम गया है।
सोमवार सुबह करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच पहाड़ों से भारी पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने की खबर है। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ का रास्ता ब्लॉक हो गया है।
फिलहाल जम्मू से श्रीनगर जाने वाली और श्रीनगर से जम्मू आने वाली, दोनों तरफ की गाड़ियां जहां की तहां रुकी हुई हैं। प्रशासन ने सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा न करें।
