जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग टनल में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली दिल्ली नंबर की गाड़ी; बाल-बाल बचीं जानें
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग टनल के अंदर एक निजी गाड़ी में अचानक आग लग गई। फायर और ...और पढ़ें

गांदरबल में सोनमर्ग टनल के अंदर एक प्राइवेट गाड़ी में आग लगी।
HighLights
सोनमर्ग टनल के अंदर एक निजी गाड़ी में आग लगी।
फायर और इमरजेंसी सर्विस टीम ने तुरंत आग बुझाई।
घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जानमाल का नुकसान नहीं।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को सोनमर्ग टनल के अंदर एक प्राइवेट गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव का काम शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CU-3738 वाली गाड़ी में टनल से गुज़रते समय अचानक आग लग गई।
आग लगते ही हरकत में आई इमरजेंसी टीम
घटना की सूचना मिलते ही फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
घटना की वजह का पता लगाने में जुटे अधिकारी
अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। आग लगने की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका है, और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
