बुगुंड बना राज्य का पहला मॉडल जैविक सब्जी गांव
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में जिला पुलवामा का बुगुंड गांव राज्य का पहला मॉडल जैविक
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 11:25 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में जिला पुलवामा का बुगुंड गांव राज्य का पहला मॉडल जैविक सब्जी गांव बन गया। बुगुंड को कृषि मंत्री मोहम्मद खलील बंड ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक में मॉडल जैविक सब्जी गांव घोषित किया है।
कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और बुगुंड गांव के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि हम पूरी रियासत के गांवों में जैविक सब्जी की खेती की अवधारणा को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि जैविक खेती पर्यावरण के अनुकूल है।
उन्होंने अधिकारियों को ब्रश कटर प्रदान करने के अलावा, महत्वपूर्ण विकास जंक्शनों पर सब्जी को ¨सचाई प्रदान करने के लिए 200 ¨सचाई सेट प्रदान करने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें