विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे और 3 साल के पोते के जनाजे में पहुंचे थे दादा, गम में वहीं तोड़ा दम; कश्मीर में 4 दिन में उजड़ा परिवार

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:44 PM (IST)

बडगाम में एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा, जहां सड़क हादसे में बेटे और पोते को खोने के ...और पढ़ें

बड़गांव में बेटे और 3 साल के पोते की मौत के बाद दादा भी चल बसे। (फाइल फोटो)

बड़गांव में बेटे और 3 साल के पोते की मौत के बाद दादा भी चल बसे (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर में एक परिवार पर बुधवार को फिर से दुख का पहाड़ टूट पड़ा। बडगाम में सड़क दुर्घटना में अपने बेटे और तीन साल के पोते को खोने के चार दिन बाद, उनके दादाजी बेटे और पोते का गम सहन नहीं कर सके और कब्रिस्तान में गिर पड़े। उनकी मौत हो गई।

पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि दोपहर में जब परिवार अंतिम संस्कार में शामिल था, तब बुजुर्ग कब्रिस्तान में गिर पड़े।

डाक्टरों ने मृत घोषित कर किया

उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 62 र्वषीय गुलाम हसन मीर के रूप में हुई, जो घूम अहमदपोरा, मगम के रहने वाले थे।

सड़क हादसे में बेटे-पोते की मौत, बहू घायल 

गौरतलब है कि 12 सितंबर को बडगाम के सोइबुग इलाके में एक सड़क हादसे में मीर के बेटे 29 साल के नसीर अहमद मीर और 3 साल के पोते हादी अली की मौत हो गई थी।

घाटी में नसीर की पत्नी 26 साल की दिलशादा अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग व रिश्तेदार परिवार में लगातार हुई मौतों पर दुख जता रहे है.