महिला की चोटी काटी, चेन भी ले उड़े
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : बड़गाम में सोमवार को अज्ञात लोगों ने एक महिला की चोटी काट दी और
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Oct 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 03:00 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : बड़गाम में सोमवार को अज्ञात लोगों ने एक महिला की चोटी काट दी और उसकी चेन लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जिला बड़गाम के अंतर्गत मुलभूषण-मागाम में दो भिखारियों ने मुनीर हुसैन के मकान का दरवाजा खटखटाया। घर में मुनीर की बीवी अकेली थी। भिखारियों ने महिला को अकेला पाकर उस पर कोई स्प्रे फेंका। इससे महिला अचेत हो गई और भिखारियों ने उसकी चोटी काट दी। उन्होंने पीडि़ता के गले से सोने की चेन भी लूट ली और फरार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें