विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कश्मीर बनाम भारत न बने IAS-JKAS विवाद', BJP नेता अल्ताफ ठाकुर ने जताई चिंता; तरकार से किसका होगा नुकसान?

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:52 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के बीच कथित बदसलूकी का मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। भाजपा ...और पढ़ें

BJP नेता अल्ताफ ठाकुर। फाइल फोटो

BJP नेता अल्ताफ ठाकुर। फाइल फोटो

HighLights

  1. आईएएस-जेकेएएस अधिकारियों के बीच कथित बदसलूकी का मामला।

  2. भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने राजनीतिकरण पर चिंता जताई।

  3. विवाद को 'कश्मीर बनाम भारत' बनाने से जनता को नुकसान।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के बीच कथित बदसलूकी का मामला अब प्रशासनिक मर्यादा से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का विषय बनता जा रहा है। ऑनलाइन बैठक में जेकेएएस अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इसे कश्मीर बनाम भारत या आइएएस बनाम केएएस की लड़ाई बनाने पर चिंता जताई है।

पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि यदि किसी अधिकारी से काम में लापरवाही हुई थी या कोई गलती सामने आई थी, तो उसे समझाने के दूसरे तरीके भी मौजूद थे। संबंधित अधिकारी को बुलाकर बातचीत की जा सकती थी और उसे उचित सलाह दी जा सकती थी। प्रशासनिक मामले को इस तरह सार्वजनिक विवाद बनने से रोका जा सकता था।

प्रशासन की छवि और प्रदेश के हित प्रभावित

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक आधिकारिक बैठक से जुड़ा मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो चुका है और अब हर जगह लोग इसे देख रहे हैं। इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। अधिकारियों के बीच का विवाद सार्वजनिक होने से प्रशासन की छवि और प्रदेश के हित प्रभावित हो सकते हैं।

ठाकुर ने विवाद को कश्मीर बनाम भारत या आइएएस बनाम केएएस का मुद्दा बनाने की कोशिशों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस तरह विवाद को व्यापक पहचान से जोड़ने का नुकसान आखिरकार जम्मू-कश्मीर की जनता को ही उठाना पड़ेगा।