Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। आज भारत जोड़ो यात्रा का आगाज पंथा चौक से किया गया। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Sun, 29 Jan 2023 11:55 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 12:22 PM (IST)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन
राहुल गांधी के नेतृत्व में अंतिम पड़ाव पर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा (फोटो एएनआइ)

श्रीनगर, एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा लाल चौक के लिए रवाना हुई। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

loksabha election banner

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं समेत कांग्रेस समर्थकों ने भी पद यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे भी दिखाई दिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा शहर के सोनवार क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी तय की। वहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई। जहां लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया

लाल चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है। लाल चौक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क भी जाएगी।

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में समापन होगा। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। राहुल गांधी सोमवार को एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

Congress: Jairam Ramesh ने Ghulam Nabi Azad को बताया 'मीर जाफर', कहा- कांग्रेस का वोट काटने का हैं प्लान

Bharat Jodo Yatra 30 जनवरी को हो रही समाप्त; टीशर्ट, दाढ़ी और कई विवादों के साथ चली राहुल की यात्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.