अज्ञात नकाबपोश ने सैन्य जवान को घर के बाहर मारी गोली, सेना ने तलाशी अभियान चलाया
मृतक की पहचान 25 वर्षीय आशिक हुसैन पुत्र मोहम्मद युसूफ नायक के रूप में हुई है। वह जैकलाई में हाल ही में भर्ती हुआ था जबकि उससे पहले वह राज्य पुलिस में पीएसओ के तौर पर नियुक्त था।
श्रीनगर, जेएनएन। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा इलाके में एक अज्ञात नकाबपोश बंदूकदारी ने स्थानीय सैन्य जवान को उसके घर के बाहर गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। यह घटना पिंगलीना गांव के नायक मुहल्ला की है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय आशिक हुसैन पुत्र मोहम्मद युसूफ नायक के रूप में हुई है। वह जैकलाई में हाल ही में भर्ती हुआ था जबकि उससे पहले वह राज्य पुलिस में पीएसओ के तौर पर नियुक्त था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात नकाबपोश ने उस पर उस समय हमला किया जब वह अपने घर में प्रवेश कर रहा था। पुलिस का कहना है कि वह बूंदकदारी आतंकवादी भी हो सकते हैं। हालांकि इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने गंभीर रूप से घायल आशिक हुसैन को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही एसओजी के जवानों ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।