Move to Jagran APP

हिमस्खलन की चपेट में आने से कर्मी घायल

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग के निकट जेड मोड़ पर वीरवार को हिमस

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 02:56 AM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 02:56 AM (IST)
हिमस्खलन की चपेट 
में आने से कर्मी घायल
हिमस्खलन की चपेट में आने से कर्मी घायल

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग के निकट जेड मोड़ पर वीरवार को हिमस्खलन की चपेट में निजी निर्माण संस्था का एक कर्मी आ गया। सेना व पुलिस के बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई कर उसे बचा लिया। फिलहाल, वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

loksabha election banner

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोनमर्ग के पास जेड मोड़ में एपको कंस्ट्रक्शन कंपनी सुरंग निर्माण में जुटी हुई है। शतकारी इलाके में दोपहर हल्के दर्जे का हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में एपको का एक इलेक्ट्रिशयन धर्म प्रकाश सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह आ गया। वह उत्तर प्रदेश में प्रेमगढ़ धनीगंज का रहने वाला है।

हिमस्खलन की सूचना मिलते ही सेना व पुलिस के बचावकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने उपकरणों से बर्फ को हटाया और धर्म प्रकाश को बाहर निकाला। उसकी हालत अत्यंत खराब थी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्म प्रकश की हालत अब खतरे से बाहर है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.