यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amit Shah in JK: 'राहुल बाबा आप कहां से दोगे? हम देंगे JK को राज्य का दर्जा, पढ़ें अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें
Amit Shah in Jammu Kashmir केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पलोड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस ...और पढ़ें

HighLights
- 'विरोधियों को हराना नहीं, जमानत जब्त कर घर बैठाना है'
- 'कसम खाकर कहता हूं, राहुल बाबा आपको 370 वापस नहीं लाने देंगे'
- 'जम्मू में किसकी बनेगी सरकार, जम्मू वाले तय करेंगे'
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Amit Shah in Jammu Kashmir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पलोड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-एनसी और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को मत जिताना, नहीं तो जम्मू-कश्मीर का विकास रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार बनेगी, यह आपको तय करना है।
अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बात
- कांग्रेस और अब्दुल्ला परिवार ने हमारे महाराज को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकाल दिया। महाराजा हरि सिंह को सम्मानित करने का काम बीजेपी ने किया।
- आतंकियों को चुन-चुन कर सफाया करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कई सालों बाद श्री अमरनाथ की यात्रा भय मुक्त वातावरण में हुई है।
- नेशनल कान्फ्रेंस सत्ता में आई तो आतंकवाद आएगा। अगर भाजपा सत्ता में आई तो किसी में भी ताकत नहीं है कि यहां आतंकवाद आ सके।
- फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस को मत जितना, नहीं तो जम्मू कश्मीर का विकास रुक जाएगा।
- मैं मीडिया से ज्यादा आपलोगों पर भरोसा करता हूं। अगली सरकार किसकी बनेगी यह जम्मू वाले तय करेंगे।
- मैं कसम खाकर कहता हूं अनुच्छेद 370 वापस नहीं लाने देंगे। राहुल गांधी को गुज्जर बकरवाल और दलित भाइयों की रिजर्वेशन को समाप्त नहीं करने देंगे।
- जब तक शांति नहीं होगी पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी।
- कांग्रेस, अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार ने जम्मू-कश्मीर को लूटा है।
- राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यह दर्जा कौन वापस दे सकता है। यह दर्जा तो सिर्फ भारत सरकार दे सकती है। प्रधानमंत्री दे सकते हैं।
- चुनाव के बाद उचित समय पर जम्मू कश्मीर को राज्य बनाएंगे, विरोधिया को हराना नहीं, जमानत जब्त कर घर बैठाना है।
यह भी पढ़ें- 'बाबा मन्हास की कसम खाकर कहता हूं, 370 वापस नहीं लाने दूंगा', अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती
