जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 2026 में लापता हुए सभी 125 लोग मिले, 35 नाबालिग भी शामिल
अनंतनाग पुलिस ने वर्ष 2026 में लापता हुए सभी 125 लोगों, जिनमें 35 नाबालिग भी शामिल थे, का पता लगा ...और पढ़ें
-1793030456473_m.webp)
जम्मू-कश्मीर पुलिस। फाइल फोटो
HighLights
अनंतनाग में 2026 के सभी 125 लापता लोग मिले।
इनमें 35 नाबालिग भी शामिल, परिवारों को राहत।
पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई रही अहम।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से वर्ष 2026 के दौरान विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के सभी 125 मामलों में लापता लोगों का पता लगा लिया है। इनमें 35 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस की इस कामयाबी से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जो अपने परिजनों की तलाश को लेकर चिंतित थे।
पुलिस के अनुसार, इस वर्ष लापता बताए गए कुल 125 लोगों में 90 वयस्क और 35 नाबालिग थे। सभी का पता लगाने में संबंधित पुलिसकर्मियों की सक्रियता, समय पर कार्रवाई और लगातार की गई कोशिशों की अहम भूमिका रही। हालांकि, पुलिस ने इन मामलों में लोगों के लापता होने के कारणों और उन्हें तलाशने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी सफलता
अनंतनाग पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्तियों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, नियमित फॉलो-अप और संबंधित पुलिसकर्मियों के समन्वित प्रयासों के जरिए लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने की कोशिश की जाती है।
पुलिस ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से अपील की है कि किसी व्यक्ति के लापता होने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। समय पर जानकारी मिलने से पुलिस को तत्काल कार्रवाई शुरू करने और संबंधित व्यक्ति का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
