सोनमर्ग पहुंचे बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन, बर्फीली वादियों में बिताई शाम; कारगिल में शूटिंग के बाद घूमने निकले
लद्दाख में फिल्म शूटिंग के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन सोनमर्ग घूमने पहुंचे। उन्होंने बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच ...और पढ़ें

सोनमर्ग में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
अजय देवगन लद्दाख में फिल्म शूटिंग के बाद सोनमर्ग पहुंचे।
उन्होंने सोनमर्ग की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और फोटोग्राफी की।
अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'चौहान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। लद्दाख में अपनी फिल्म की शूटिंग करने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन सोमवार शाम गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग घूमने पहुंचे। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ियों से घिरे इस खूबसूरत पर्यटन स्थल पर उन्होंने कुछ समय बिताया। बता दें कि सोनमर्ग की प्राकृतिक खूबसूरती और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन सोनमर्ग में स्थित रिसार्ट में ठहरे, जहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में रिसार्ट ने कहा कि सुपर स्टार की मेहमान नवाजी करके उन्हें खुशी हुई। रिजाट ने लिखा, 'कुछ पल किसी भी स्टे को सच में यादगार बना देते हैं।
सोनमर्ग में अलग-अलग जगहों पर की फोटोग्राफी
सूत्रों के अनुसार अभिनेता जिनके साथ उनके क्रू मेंबर भी थे, ने रात सोनमर्ग ही में गुजारी और मंगलवार सुबह पर्यटन स्थल के अलग-अलग लोकेशन्स पर फोटोग्राफी भी की। उसके बाद वह अपने क्रू मेंबर के साथ वहां से किसी दूसरी जगह की तरफ रवाना हो गए।
कारगिल में आर्मी की वर्दी में शूटिंग करते दिखे अजय देवगन
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले देवगन को लद्दाख के कारगिल के काकसर (Kaksar) इलाके में अपनी आने वाली फिल्म 'चौहान' के लिए 'आर्मी की यूनिफार्म पहने' शूटिंग करते देखा गया था।
1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म 'चौहान'
बता देते हैं कि यह एक्शन फिल्म नीरज यादव ने डायरेक्ट किया है और 1 अक्टूबर, 2027 को रिलीज होने वाली है। घाटी में इस फिल्म की शूटिंग होनी है या नहीं, फिलहाल इस बारे में कोई जाकारी नहीं मिली।
