बीज बेचने की अनुमति के बदले 2 लाख की रिश्वत, श्रीनगर में 50 हजार लेते डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार; बिचौलिया भी पकड़ा
श्रीनगर में एसीबी ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और एक बिचौलिए को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर ...और पढ़ें

बीज बेचने की अनुमति के लिए मांगी रिश्वत, श्रीनगर में कृषि अधिकारी गिरफ्तार। (फाइल फोटो)
HighLights
एसीबी ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को पकड़ा।
नसीर अहमद खान और एक बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार।
बीज बेचने की अनुमति के लिए 2 लाख रुपये मांगे थे।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। श्रीनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक कथित बिचौलिए को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक बीज कारोबारी को अपनी दुकान पर पौधों के बीज बेचने की अनुमति देने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। कार्र वाई उस समय हुई, जब आरोपी अधिकारी कथित तौर पर 50 हजार रुपये की दूसरी किस्त स्वीकार कर रहा था।
एसीबी के मुताबिक, आरोपी की पहचान डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर लॉ एनफोर्समेंट नसीर अहमद खान के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता बीज कारोबारी ने आरोप लगाया था कि उससे दुकान पर बीज बेचने की अनुमति के बदले अधिकारी ने 2 लाख रुपये मांगे थे।
एक लाख पहले दिए, बाकी रकम पर बनी डील
शिकायत के अनुसार, वह पहले ही 1 लाख रुपये का भुगतान कर चुका था। बाद में बातचीत के बाद बाकी एक लाख रुपये को 50-50 हजार रुपये की दो किस्तों में देने पर सहमति बनी।
आगे की रकम देने को तैयार नहीं हुए कारोबारी ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले की प्राथमिक जांच की। एसीबी का कहना है कि सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए।
एफआइआर के बाद एसीबी ने बिछाया ट्रैप
इसके बाद एफआइआर श्रीनगर स्थित एसीबी थाने में दर्ज की गई। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। एसीबी ने 30 सितंबर 2026 को आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए विशेष ट्रैप टीम गठित की।
टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा दी जाने वाली 50 हजार रुपये की रकम को लेकर जाल बिछाया। इसी कार्रवाई के दौरान अधिकारी और कथित तौर पर उसके साथ काम कर रहे एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया गया।
