विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मौत' से बचने को मौत को लगाया गले, श्रीनगर में आग से बचने के लिए 3 मंजिला इमारत से कूदी महिला; तोड़ा दम

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:55 AM (GMT+05:30)

श्रीनगर के जहांगीर मोहल्ला में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

श्रीनगर में लगी भीषण आग। फोटो सोशल मीडिया

श्रीनगर में लगी भीषण आग। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. श्रीनगर के जहांगीर मोहल्ला में तीन मंजिला इमारत में आग।

  2. आग से बचने के लिए महिला ने खिड़की से छलांग लगाई।

  3. गंभीर चोटों के कारण महिला हलीमा शेख की मौत।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। श्रीनगर के नूरबाग चौक स्थित जहांगीर मोहल्ला में रविवार को आग लगने की एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग से बचने की कोशिश कर रही एक महिला की जान चली गई। आग की चपेट में आने के डर से महिला ने खिड़की से छलांग लगा दी, लेकिन इस कोशिश में उसे गंभीर चोटें आईं। बाद में चोटों का ताव न सह पाने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान हलीमा शेख पत्नी गुलजार अहमद शेख के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को नूरबाग चौक के जहांगीर मोहल्ला स्थित तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच घबराहट फैल गई और तुरंत इसका सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। संबंधित टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

घनी आबादी वाले मोहल्लों में आग लगने की इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था परंतु समय रहते आग पर काबू पाकर अग्निशमन विभाग ने राहत देने का काम किया। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आग लगने के मुख्य कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।