विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर में तीन मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ मकान; दो दमकलकर्मी घायल

Published: Tue, 02 Dec 2025 03:33 PM (IST)Updated: Tue, 02 Dec 2025 03:39 PM (IST)

श्रीनगर के हब्बा कदल में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से नुकसान हुआ। दमकल की गाड़ियों ने मौके ...और पढ़ें

हब्बा कदल में आग लगने से दो लोग घायल हो गए हैं। सांकेतिक तस्वीर

हब्बा कदल में आग लगने से दो लोग घायल हो गए हैं। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. हब्बा कदल में मकान में आग

  2. दो दमकलकर्मी आग बुझाते घायल

  3. आग लगने के कारणों की जांच

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में आग लगने से एक तीन मंजिला रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया जबकि इस घटना में दो दमकलकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आग मंगलवार सुबह करीब 11:46 बजे इलाके में स्थित एक तीन मंजिला मंजिला मकान में लगी और स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, जब तक दमकल की आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं, तब तक इमारत पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी और आग बुझाते समय दो दमकलकर्मी घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और आग लगने के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।