विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुपवाड़ा में LoC के पास चट्टान के नीचे मिला हथियारों का जखीरा; IED और गोला-बारूद बरामद; आतंकी हमले की साजिश नाकाम

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:34 PM (IST)

सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास सुदपोरा इलाके से आतंकियों के हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

कुपवाड़ा में LoC के पास चट्टान के नीचे मिला हथियारों का जखीरा। फोटो सोशल मीडिया

कुपवाड़ा में LoC के पास चट्टान के नीचे मिला हथियारों का जखीरा। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास हथियार बरामद।

  2. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के गोला-बारूद का जखीरा खोजा।

  3. गुलाम कश्मीर से तस्करी कर भेजी गई थी यह खेप।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा में एलओसी के साथ सटे इलाके में अपने एक आतंकरोधी अभियान में आतंकियों के हथियार व गोला बारूद का एक जखीरा बरामद किया है। यह साजो सामान हाल ही में एलओसी पार गुलाम जम्मू कश्मीर से तस्करी के जरिए भेजा गया था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, सेना और पुलिस के एक संयुक्त कार्यदल ने आज जिला कुपवाड़ा में एलओसी के साथ सटे सुदपोरा इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि कश्मीर में खून खराबा करने के लिए गुलाम कश्मीर से आतंकियों के लिए हथियार व गोला बारूद की कोई खेप भेजी गई है।

सुरक्षाबलों ने सुदपोरा गांव के आगे एलओसी केके पास एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों और अन्य सामग्री का जखीरा बरामद किया।

एलओसी पार से पहुंचाया गया हथियार

बरामद सामान में तीन आरपीसी राउंड, 15 पिका एमजी राउंड, 11 एके राउंड, छह आपीजी बूस्टर, दवाइयों की दो स्ट्रिप और एक आईईडी शामिल है। संबधित अधिकारियों ने बताया कि बरामद साजो सामान की प्राथमिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि इसे हाल फिलहाल में ही एलओसी पार से इस तरफ पहुंचाया गया हे।

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुदपोरा और उसके साथ सटे इलाकों में रहने वाले सभी संदिग्ध तत्वों की जांच की जा रही है।