श्रीनगर में हरियाणा के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत, डल झील पर थे ठहरे
श्रीनगर में हरियाणा के 73 वर्षीय पर्यटक महिपाल सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

श्रीनगर में हरियाणा के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत, डल झील पर थे ठहरे (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
हरियाणा के 73 वर्षीय पर्यटक का श्रीनगर में निधन।
हृदय गति रुकने से हुई महिपाल सिंह की मौत।
डल झील पर हाउसबोट में ठहरे थे पर्यटक।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी घूमने आए हरियाणा के एक 73 साल के पर्यटक की ह्रदयगति बंद हो जाने के कारण मौत हो गई।
मृतक की पहचान महिपाल सिंह निवासी घरौंडा करनाल के तौर पर हुई हैं। जानकारी के अनुसार वह अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ डल झील पर एक हाउसबोट में रह रहे थे।
मंगलवार सुबह उन्होंने छाति में तेज दर्द की शिकायत की और इसके साथ ही अचेत हो गए। उके परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचया जहां पर मौजूद डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार उनक मौत ह्रदयगति बंद हो जाने के कारण हुई है। बता देते हैं कि वह दिल के मरीज़ थे और उन्हें पेसमेकर लगा हुआ था। बाद में उनकी पत्नी और दोस्त उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए हरियाणा में उनके पैतृक स्थान ले गए।
