कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों की गाड़ी की चपेट में आया भेड़ों का झुंड, 30 की मौत
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन में सुरक्षा बलों के वाहन की चपेट में आने से कम से कम 30 भेड़ों की मौत हो गई।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
पट्टन में सुरक्षा वाहन से 30 भेड़ों की मौत।
पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के पट्टन इलाके में सोमवार को एक हादसे में कम से कम 30 भेड़ों की मौत हो गई।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, सिंहपोरा के जील ब्रिज के पास सुरक्षा बलों का एक वाहन भेड़ों के झुंड के ऊपर से गुजर गया। हादसे में कई भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पशुधन को हुए नुकसान ने पशुपालक के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी कर दी है। भेड़ों की मौत से जुड़े इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल, शुरुआती जानकारी में कम से कम 30 भेड़ों की मौत की पुष्टि की गई है।
