जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कुलगाम में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए
जानमाल का कोई नुकसान नहीं, पर लोगों में दहशत फैली
भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार करीब एक बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है।
हालांकि, झटके हल्के होने की वजह से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक डोली धरती से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
देर रात 1 बजे आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भूकंप शुक्रवार तड़के एक बजकर 46 मिनट पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र 33.628 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.922 डिग्री पूर्वी देशांतर पर कुलगाम में था। जमीन के भीतर इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

घरों से बाहर निकले लोग
हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। लेकिन जैसी ही धरती डोलती नजर आई, लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। कुलगाम और आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कहीं से भी किसी तरह की क्षति की खबर नहीं मिली है।
