विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिले 29 नए डीएसपी, संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से हुई नियुक्ति; चेक करें नाम

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:04 AM (IST)

सरकार ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस में 29 उम्मीदवारों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर को मिले 29 नए डीएसपी

जम्मू-कश्मीर को मिले 29 नए डीएसपी

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर पुलिस में 29 डीएसपी पद पर नियुक्ति।

  2. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के आधार पर चयन प्रक्रिया।

  3. नवनियुक्त डीएसपी को दो साल की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सरकार ने मंगलवार को संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई)-2024 के आधार पर 29 उम्मीदवारों को जम्मू-कश्मीर पुलिस में जेकेपीएस कैडर के तहत उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया है।

ये नियुक्तियां जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की सिफारिश पर की गई हैं। उपराज्यपाल के आदेशानुसार महाप्रशासनिक विभाग के सचिव आयुक्त एम राजू द्वारा इस संदर्भ में एक आदेश जारी किया गया है।

सभी नियुक्तियां फिलहाल अस्थायी आधार पर की गई हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-8 के तहत 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

नियुक्त किए गए उम्मीदवारों में ये नाम शामिल

नियुक्त किए गए उम्मीदवारों में सैयद दाऊद बिनी सलाम, प्रभजोत सिंह, आयशा सादिका मींटू, मीर मुजीब, सोनाक्षी, आमिर हसन, आदर्श कलंद्रिया, मुहतशिम इशाक, फैजान-उल-हक, स्पर्श शर्मा, वसीम अली, पल्लवी शर्मा, इशफाक हुसैन, अभिषेक सूडान, शुभम शर्मा, अजहर अब्बास लोन, उमित वर्मा, गुड़िया चिब,

अर्जुन भगत, मेहराज दीन, रोहित शर्मा, खालिद बशीर, खिल महाजन, उमेश देवल, मोहम्मद तालिब जरगर, निखिल लंगेह, मोहसिन इश्तियाक, नवाज अहमद और नवऋतु शर्मा शामिल हैं। नवनियुक्त डीएसपी को दो साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी।

इस दौरान उन्हें निर्धारित प्रशिक्षण लेना होगा और जरूरी परीक्षाएं पास करनी होंगी। पुलिस प्रशिक्षण शुरू होने से पहले सभी चयनित उम्मीदवारों को ईंपार्ड के महानिदेशक के समक्ष रिपोर्ट कर फाउंडेशन कोर्स पूरा करना होगा।

इसके बाद उन्हें पुलिस प्रशिक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के समक्ष रिपोर्ट करना होगा। सरकार ने कहा कि नियुक्तियां शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, डोमिसाइल और श्रेणी प्रमाणपत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन रहेंगी। उम्मीदवारों को आदेश जारी होने के 21 दिनों के भीतर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी।

अनियमितता पाए जाने पर नियुक्ति रद

दस्तावेजों में किसी तरह की जालसाजी या अनियमितता पाए जाने पर नियुक्ति रद की जा सकती है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्त उम्मीदवारों की सूची में नामों का क्रम उनकी वरिष्ठता तय नहीं करेगा। वरिष्ठता संबंधित नियमों के अनुसार निर्धारित की जाएगी।