Move to Jagran APP

जोजिला दर्रे में फंसे 250 यात्रियों को निकाला

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : राज्य पुलिस और बीकन कर्मियों ने सोमवार को अपनी जान खतरे में डाल जोि

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 02:13 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 02:13 AM (IST)
जोजिला दर्रे में फंसे 250 यात्रियों को निकाला
जोजिला दर्रे में फंसे 250 यात्रियों को निकाला

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : राज्य पुलिस और बीकन कर्मियों ने सोमवार को अपनी जान खतरे में डाल जोजिला दर्रे में फंसे 250 यात्रियों के साथ 82 वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। फिलहाल, मौसम साफ होने तक श्रीनगर-करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

loksabha election banner

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोजिला दर्रे पर अचानक हिमपात शुरू हो गया। इससे कई वाहन जो उस समय जोजिला दर्रे से गुजर रहे थे, हिमपात के चलते दर्रे में ही फंस गए। देर रात किसी तरह पुलिस को पता चला कि दर्रे में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। पुलिस के बचाव कर्मियों ने उसी समय बीकन कर्मियों के साथ मिलकर राहत अभियान चलाया। यह अभियान सोमवार तड़के करीब अढ़ाई बजे शुरू हुआ और करीब छह घंटे चला। बचाव कर्मियों ने दर्रे में विभिन्न वाहनों में बैठे 250 लोगों को वहां से निकाला और सोनमर्ग पहुंचाया। इन सभी को पहले डॉक्टरी सहायता प्रदान की गई। उसके बाद इनके रहने और खाने पीने का बंदोबस्त किया गया। दर्रे में 82 वाहन फंसे थे। इनमें 70 ट्रक, चार बसें और आठ छोटे मोटर वाहन थे। सभी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.