हृदयगति रुकने से महिला पर्यटक की मौत
छत्तीसगढ़ से परिजनों के साथ कश्मीर सैर करने आई महिला की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने छाती में तेज दर्द होने की बात कही थी जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मौत हो गई। संवाद सहयोगी श्रीनगर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में वीरवार सुबह एक महिला प
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : पर्यटन स्थल गुलमर्ग में वीरवार सुबह एक महिला पर्यटक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक पर्यटक की पहचान 69 वर्षीय पल्लवी खोखले पत्नी प्रकाश खोखले निवासी रायपोरा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उक्त महिला मंगलवार को अपने परिजनों के साथ गुलमर्ग सैर करने आई थी। वहां वीरवार सुबह होटल के कमरे में उसने छाती में तेज दर्द होने की बात कही। परिजनों ने उसे तुरंत उपजिला अस्पताल टंगमर्ग पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई है। उधर, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।