छह माह से पेयजल सप्लाई पड़ी ठप, लोगों में रोष
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव गरण में छह माह से पीने के पानी की सप्लाई बंद प
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव गरण में छह माह से पीने के पानी की सप्लाई बंद पड़ी होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। पीएचई विभाग के आगे गुहार लगाने के बाद भी अधिकारी इस संबंध में कोई कदम उठाने को तैयार नहीं हैं। जिसके कारण लोगों में विभाग के खिलाफ कड़ा रोष है।
पंचायत के पूर्व सरपंच मो. साक, तालिब शाह, दलीप सिंह आदि ने बताया कि गांव में छह माह से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। कई बार वह विभाग के आगे गुहार लगा चुके हैं, परंतु पानी की सप्लाई को सुचारू नही किया गया है। अगर जल्द पानी की सप्लाई को शुरू नहीं किया गया तो वह मजबूरन राज्य प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।
इस संबंध में बात करने पर एईई अशोक गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सप्लाई को सुचारु कर गांव के लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा।