गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : शहर के वार्ड नंबर एक और सात में पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई से ल
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : शहर के वार्ड नंबर एक और सात में पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। उनका प्रतिनिधिमंडल पीएचई विभाग के एईई से मिला। यहां गंदे पानी की सप्लाई करने पर गहरा रोष जताया।
प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करते हुए दीपराज सोलन ने कहा कि यहां पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। इसकी जानकारी विभाग के कर्मचारियों को कई बार दी गई है, लेकिन गंदे पानी की सप्लाई लगातार जारी है। इससे लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है।
प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में पुष्पेंदर चड्ढा, राजेंद्र चड्ढा, सुरेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, भोला राम, सुभाष वर्मा आदि ने बताया कि गर्मी के कारण कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऊपर से पिछले कुछ दिनों से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। इससे उन्हें कोसों दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है, लेकिन पीएचई विभाग के कर्मचारियों लगातार लापरवाही कर रहे हैं।
एईई राजीव घई ने कहा कि इस समस्या के हल के लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे और गंदे पानी की सप्लाई किस कारण हो रही है इसका पता लगाया जाएगा।