कर्मियों की हड़ताल से बिजली व पानी की सेवा प्रभावित
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : क्षेत्र में करीब बीस दिन से चल रही बिजली विभाग और पीएचई कर्मचारियों
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :
क्षेत्र में करीब बीस दिन से चल रही बिजली विभाग और पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इससे इन दोनों ही विभागों की सेवाएं प्रभावित होने से क्षेत्र में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पीएचई विभाग परिसर में हड़ताल पर धरने पर बैठे कर्मचारियों से कहा कि पीएचई अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रमुख प्रेम कुमार ने कहा कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उनके पक्ष में कोई ठोस फैसला नहीं ले लेती। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर आक्रोशित हैं। सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, जिससे पीएचई विभाग में कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो चुका है। उन्होंने कहा कि एसआरओ 520 का पूरा लाभ देने के साथ-साथ पांच साल का बकाया वेतन और पीएचई विभाग में सात वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने के बाद हड़ताल समाप्त होगी।
दूसरी और दोनों ही विभागों में कर्मचारियों की हड़ताल से के बिजली की सप्लाई प्रभावित है। वहीं कई गांव में पानी के लिए हाहाकार मचने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।