वाहनों की टक्कर में संयुक्त राष्ट्र के दो जवान घायल
जागरण संवाददाता राजौरी जम्मू-पुंछ हाईवे पर काली डब्ब क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर सैन्
जागरण संवाददाता, राजौरी : जम्मू-पुंछ हाईवे पर काली डब्ब क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर सैन्य वाहन व संयुक्त राष्ट्र के वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और इस वाहन में सवार संयुक्त राष्ट्र के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र का वाहन जम्मू से राजौरी की तरफ आ रहा था। वह जैसे ही जम्मू-पुंछ हाईवे पर काली डब्ब क्षेत्र में पहुंचा, सामने से आ रहे सैन्य वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में संयुक्त राष्ट्र के वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए। उसी समय पास में तैनात सेना के जवान मौके पर पहुंच गए और घायल संयुक्त राष्ट्र के दोनों जवानों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।